शुगर लो हो तो क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 09:13

ब्‍लड शुगर लेवल कम होने पर डायबिटीज के मरीजों को खानी चाहिए ये 5 चीजें

डायबिटीज के मरीजों के लिए जितना खतरनाक हाई ब्लड शुगर है, ब्लड शुगर लेवल का अचानक लो हो जाना भी चिंताजनक स्थिति पैदा कर सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारा शरीर खाने को ग्लूकोज में बदल कर शरीर में एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है, लेकिन जब शरीर में ग्लूकोज की कमी हो जाती है तो बॉडी सही तरीके से फंक्शन नहीं कर पाती.

डायबिटीज के मरीज जब शुगर लेवल को बैलेंस करने के लिए इंसुलिन और दवाइयां लेते हैं तो इससे कई बार अचानक से शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है. लो ब्लड शुगर लेवल के कारण घबराहट, चक्कर आने, सिरदर्द और सोने में कठिनाई जैसे लक्षण नजर आते हैं. वहीं कुछ मामलों में गंभीर स्थिति भी पैदा हो सकती है. लो ब्लड शुगर की समस्या अक्सर हो जाती है तो जानिए शुगर लेवल को बैलेंस करने के लिए आप क्या खा सकते हैं-
जूस पिएं

सेब, संतरा, अनानास और क्रैनबेरी जूस पी सकते हैं. इसके बाद अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करें. इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में जूस का सेवन न करें. शुगर लेवल को हमेशा बैलेंस करके रखें. इसके घटने और बढ़ने को नियमित रूप से चेक करते रहें.
ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स

ब्लड शुगर लेवल में अचानक आई गिरावट से बचने के लिए ताजे फल या ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं. कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फल जैसे केला, अंगूर, सेब और संतरा खाएं. ड्राई फ्रूट्स में दो बड़े चम्मच किशमिश खा सकते हैं. इससे ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिलेगी.
फैट फ्री दूध भी कारगर

एक कप गर्म दूध पीना आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसके लिए फैट फ्री मिल्क का सेवन करें. दूध में विटामिन डी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं.
ग्लूकोज की गोलियां

लो ब्लड शुगर की समस्या में आप ग्लूकोज की गोलियां खा सकते हैं. हालांकि मात्रा का ध्यान रखें. ब्लड शुगर को बैलेंस करने के लिए 15 से 20 ग्राम काफी है. इसे खाने के बाद 10 से 20 मिनट तक इंतजार करें और फिर शुगर लेवल चेक करें.
कैंडी

गमी कैंडीज में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर पर प्रभाव डालते हैं. ये खून में तेजी से अवशोषित होते हैं और ब्लड शुगर को बैलेंस करते हैं. इसे खाने के 15 मिनट बाद ब्लड शुगर लेवल चेक करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info